फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने लगाई फांसी, गांव में दहशत का माहौल

Sat, 18 May 2024 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़ बिलाईगढ़

सार

छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राज्य के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र कर रही है। इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आ रही है। 
विज्ञापन
एक ही परिवार को पांच लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला से 37 किलोमीटर दूर सलिहा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोग जिनमें हेमलाल, जगमती, मीरा और मीरा के दो मासूम बच्चों को पप्पू टेलर नामक युवक ने हथौड़े और धारदार टंगिया से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना की जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह दहशत में आ गया। निर्मम हत्याकांड की जानकारी मिलते ही सलिहा थाने की पुलिस टीम सहित सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मौके पर पहुंचे। 
 

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्याकाण्ड की जांच में जुटी पुलिस 
इस पूरी घटना के संबंध में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि इस जघन्य हत्या का कारण अभी तक पता नही चला है। साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

गांव में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग हो सकता है हत्या की वजह 
ग्रामीणों के अनुसार हत्या का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है। आरोपी पप्पू टेलर जगमती से प्यार करता था उसके परिजनों ने जगमती की कहीं और शादी तय कर दी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी वजह से हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें