फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिनी एयरपोर्ट पर शुरू होगी उड़ान?: सांसद विजय बघेल ने उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से की मुलाकात, की ये मांग

Fri, 06 Dec 2024 02:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। विजय बघेल के निवेदन के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट शुरू करने की मांग पर जल्द विचार करने का आश्वासन भी दिया है।

 
विज्ञापन
सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने भिलाई स्थित नंदिनी एयरपोर्ट को फिर से चालू करने और एयरपोर्ट को विकसित करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


दरअसल, भिलाई का नंदिनी एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट के निजी उपयोग के लिए बनाया गया था, जो कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के अंतर्गत उसी के स्वामित्व में है। 1998 में विमान दुर्घटना के बाद से बंद पड़ा है। वर्तमान में इसका ढांचा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वहीं, हजारों एकड़ जमीन पर फैले इस एयरपोर्ट की सुरक्षा अभी सीआईएसएफ के हाथों में है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने पहल की है। 

छत्तीसगढ़ के विकास में एयरपोर्ट की औद्योगिक एवं आर्थिक महत्व की अपनी भूमिका है। एयरपोर्ट दोबारा शुरू होने से न केवल दुर्ग ले अलावा राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा और बस्तर जैसे इलाके के लिए भी यहां से बेहतर सुविधा हो पाएगी। विजय बघेल के निवेदन के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट शुरू करने की मांग पर जल्द विचार करने का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें