फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में छाया मातम, सगे किसान भाइयों की मौत

Tue, 28 Jul 2020 07:47 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसान भाइयों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के डूमरिया में यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डूमरिया गांव निवासी चुलू साय का परिवार अपने खेत में रोपाई कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे चुलू साय के दोनों पुत्र जनक साय और जनकु साय खेत में रोपाई कर रहे थे, उसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों भाई खेत से कुछ दूरी पर बरगद पेड़ के नीचे खड़े हो गए। कुछ देर बाद अचानक तेज गरज के साथ बिजली पेड़ पर गिरी और हादसे में वहां खड़े दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें