फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले पांच दिनों बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

Wed, 13 Aug 2025 09:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से छत्तीसगढ़ में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों और दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से छत्तीसगढ़ में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों और दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 12 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जबकि 13 और 14 अगस्त को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त से अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 13 और 14 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में 13 अगस्त को कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।
विज्ञापन


येलो अलर्ट वाले जिले
नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रामानुजगंज, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें