फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: लंबी छुट्टियों के बीच भी मरीजों के लिए खुली रहेगी अम्बेडकर अस्पताल की ओपीडी

Tue, 12 Aug 2025 06:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार होने के कारण अस्पताल में तीन दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन दिन के लगातार अवकाश के बीच विशेष व्यवस्था की है। अस्पताल की ओपीडी 16 अगस्त 2025 (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होगी।

ज्ञात हो कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार होने के कारण अस्पताल में तीन दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आपात चिकित्सा विभाग (कैजुअल्टी) पूर्व की तरह 24 घंटे चालू रहेगा, जिससे आपात स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें