CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। बस्तर से मानसून आगे बढ़ सकता है। इस बीच आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। एक-दो जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। बस्तर से मानसून आगे बढ़ सकता है। इस बीच आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। एक-दो जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में सुबह से हल्की बादल छाए हुए हैं। शाम के समय में मौसम में बदलाव की संभावना है। बीते शनिवार को सबसे गर्म बिलासपुर इलाका रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान दुर्ग में 25 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग में आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र से समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर हल्की माध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं एक दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 50-60 किमी की रफ्तार से चलाने की संभावना है। साथ ही भारी बारिश के आसार है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही हल्की बादल छाए हुए हैं। शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 जून से पूरे प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश हुई है।