फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी पूरी दस्तक, प्रदेश के इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Tue, 30 Jun 2026 06:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में पूरी तरह दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में पूरी तरह दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी और आसपास सक्रिय हो रहे मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। अगले पांच दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में पंजाब से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक एक मौसमी द्रोणिका सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण उत्तर बंगाल की खाड़ी और दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसी के प्रभाव से 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

वहीं पूर्वी बिहार के आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा, आकाशीय बिजली गिरने और कुछ इलाकों में भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है। बारिश बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन


ऑरेंज अलर्ट
कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, रायगढ़, जशपुर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश और सतही हवा (40-50kmph) चलने की संभावना है।

येलो अलर्ट
कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद, गरियाबंद जिलों में कुछ जगहों पर हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश और सतही हवा (30-40kmph) चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें