फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर मानसून सक्रिय, अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

Tue, 24 Jun 2025 09:18 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। अब पूरे प्रदेश में मानसून सक्रीय हो गया है। इससे विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। अब पूरे प्रदेश में मानसून सक्रीय हो गया है। इससे विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं एक-दो जागों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है। दूसरी ओर 26 जून से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे छत्तीसगढ़ के जिलों में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

राजधानी रायपुर में आज 24 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें