फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में सूटकेस में मिली युवक की लाश: विकास उपाध्याय ने सरकार को घेरा, बोले- अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़

Mon, 23 Jun 2025 10:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

RAIPUR CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ वंडरलैंड एरिया में यूपी के मेरठ जैसी हत्या की वारदात देखने को मिली है।
विज्ञापन
रायपुर पश्चिम से कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RAIPUR CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ वंडरलैंड एरिया में यूपी के मेरठ जैसी हत्या की वारदात देखने को मिली है। यहां पर टीन के बक्से में सूटकेश के अंदर एक युवक की लाश मिली है। शव के ऊपर सीमेंट डालकर भर दिया गया था। रायपुर में बढ़ रही क्राइम को लेकर रायपुर पश्चिम से कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य की साय सरकार को घेरा है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। 
विज्ञापन





उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी है तब से भारत देश में आपराधिक मामलों की सूची में यूपी,बिहार को पीछे छोड़ छत्तीसगढ़ प्रदेश नंबर वन बन गया है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है। यहाँ बलात्कार, हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और चोरी जैसे वारदात आम हो गए हैं, जिसका सीधा-सीधा ग्राफ जो केवल छत्तीसगढ़ के कुछ ही जिलों में जनवरी 2024 से वर्तमान की स्थिति तक का आँकड़ा पूरी तरह बयाँ कर रहा है। यदि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का ग्राफ निकाला जायेगा तो क्या स्थिति होगी। जिसमें हत्या में 1027, लूट 424, चोरी 7288, बलात्कार 2980, अपहरण 3333 और डकैती में 54 मामले शामिल हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन





पूर्व विधायक उपाध्याय ने बताया कि आज राजधानी के पश्चिम विधानसभा अंतर्गत रायपुरा इंद्रप्रस्थ वंडरलैण्ड के पास सूटकेस के अंदर लाश मिली है और लगातार हत्या, लूट, बलात्कार जैसे संघीन अपराध छत्तीसगढ़ में आम बात हो गई है। डबल इंजन की सरकार जनता को सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे भारत देश में सुरक्षा को लेकर अमेरिकी एडवायजरी से केन्द्र और राज्य की नाकामी को उजागर भी किया है। उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार अपराधों को छिपाने और राजनीतिक हित साधने में व्यस्त है जबकि अपराध बेलगाम हो चुके हैं और जनता के साथ-साथ महिलाओं की असुरक्षा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें