फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: ग्रामीणों को मिली संचार की सौगात, गुंजेपर्ति में मोबाइल टावर शुरू

Tue, 29 Apr 2025 04:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजाापुर

सार

बीजापुर के गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर शुरू होने से ग्रामीणों को संचार सुविधा मिली। यह कदम क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
गुंजेपर्ति में मोबाइल टावर शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा शुरू हो गई है। इससे गुंजेपर्ति, पुजारीकांकेर, चिंगनपल्ली, नेलाकांकेर और कमलापुर के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। 

विज्ञापन


मोबाइल टावर की स्थापना से क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, जिससे ग्रामीण अब देश-प्रदेश से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। वर्तमान में मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह कदम क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीणों ने इस सुविधा का स्वागत किया है, जो उनके दैनिक जीवन और आर्थिक गतिविधियों को आसान बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें