रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने अपने विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश को लेकर विधानसभा में बात उठाई। इसमें कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने अपने विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश को लेकर विधानसभा में बात उठाई। इसमें कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई। इसके बाद विधायक ने सिविल लाइन वार्ड क्रमांक 47 अंतर्गत जज कॉलोनी में रहवासियों के साथ मिलकर बीस लाख के सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। दूसरी ओर उत्तर विधानसभा में सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य चल रहा है। विधायक ने बीते दिनों शंकर नगर में नवनिर्मित सड़क का जायजा लिया और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने विधायक जुनेजा को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्षेत्र पार्षद नीलम नीलकंठ जगत, पार्षद अमितेश भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, गगन विर्धी,मनोज मसंद, गौतम यादव, रितेश जिंदल, उमेश अग्रवाल, कमलेश नाथवानी, राजेश कुमार, निगम इंजिनियर सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।