शेयर मार्केट का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर मोवा निवासी प्रार्थी रवीश जॉन हारूण ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में मैनेजर है। अक्षय दोडू मोरे नामक व्यक्ति ने वर्ष 2021 में प्रार्थी के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह शेयर मार्केट में निवेश कर अपने सभी ग्राहकों को मुनाफा दिलवाता है।
प्रार्थी ने अक्षय दोडू मोरे पर विश्वास करके अपने और अपने रिश्तोदारों से मांग कर कुल दस लाख पचास हजार रूपये को अलग-अलग किश्तों में आरोपी के बैंक खाते में जमा किया। दिये गये रकम के संबंध में प्रार्थी और अक्षय के बीच तीन से चार माह बाद पचास प्रतिशत लाभ का दस्तावेज बनवाए।
कर रहा था प्रार्थी को गुमराह
कुछ समय बाद आरोपी ने प्रार्थी को उसके पैसे वादानुसार नहीं लौटने पर प्रार्थी ने अक्षय को मोबाइल से संपर्क किया। जिस पर मोबाइल बंद बताया। जिससे प्रार्थी अक्षय दोडू मोरे के निवास स्थान पर जाकर रकम लौटाने को कहा, जिस पर अक्षय ने प्रार्थी को दो से तीन महीने में रकम लौटाने की बात कही।
साढ़े 10 लाख की ठगी
उसने अभी तक पैसे नहीं लौटने पर प्रार्थी को शेयर मार्केट का लाभ कमाने का झांसा देकर दस लाख पचास हजार रुपये की ठगी किया है। वहीं प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 85/2023 धारा 420 भादवि का एफआईआर दर्ज कराया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ किया। वही घटना में संलिप्त आरोपी अक्षय दोडू मोरे की पतासाजी की। टीम ने मोबाइल नंबर से लेकर पैसे भेजे गए बैंक खातों संबंध में जानकारी एकत्र किया।
मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति मुम्बई महाराष्ट्र में पाई गई। जिस पर टीम के सदस्यों ने महाराष्ट्र मुम्बई रवाना हुए। वहीं आरोपी की लगातार पता लगाते हुए प्रकरण में आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्रवाई की गई है।