फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में अकेला और असहाय मिला: संपर्क केंद्र की तत्परता से गुमशुदा बालक अपने परिवार से मिला, प्रशासन की सराहना

Thu, 06 Mar 2025 06:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

इस पूरे अभियान में प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता, और कुशल समन्वय की बदौलत एक बालक अपने परिवार से मिल सका। परिवार ने सुधांशु दुबे का भी आभार व्यक्त किया, जिनकी सूझबूझ से इस मामले का समाधान संभव हो सका। 

 
विज्ञापन
संपर्क केंद्र ने बच्चे को परिजनों से मिलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित संपर्क केंद्र ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा बालक को उसके परिवार से मिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस त्वरित कार्रवाई पर परिवार ने कलेक्टर दीपक सोनी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बस्ती रेलवे स्टेशन से एक जागरुक नागरिक सुधांशु दुबे ने बलौदा बाजार संपर्क केंद्र को फोन कर सूचना दी कि एक 13 वर्षीय बालक ट्रेन में अकेला और असहाय हालत में पाया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर संपर्क केंद्र ने तुरंत इस सूचना को गंभीरता से लिया और बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। जांच के बाद पता चला कि बालक विकासखंड भाटापारा के ग्राम सिंगारपुर का निवासी है।

संपर्क केंद्र ने परिवार को यह जानकारी दी, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली और बच्चे को जल्द से जल्द घर लाने की अपील की। इसके बाद संपर्क केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों और जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल संरक्षण इकाई के साथ समन्वय स्थापित किया। इस समन्वय और प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बालक को पूरी सुरक्षा के साथ उसके परिवार के पास वापस लाया गया।
विज्ञापन


इस पूरे अभियान में प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता, और कुशल समन्वय की बदौलत एक बालक अपने परिवार से मिल सका। परिवार ने सुधांशु दुबे का भी आभार व्यक्त किया, जिनकी सूझबूझ से इस मामले का समाधान संभव हो सका। बलौदा बाजार जिला प्रशासन का संपर्क केंद्र अब नागरिकों और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी बन चुका है, जो जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहता है। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए लोग संपर्क केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 92018-99925 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें