फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों को किडनैप 2 हफ्ते तक किया रेप

Sat, 12 Oct 2013 03:43 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग बहनों को किडनैप कर 2 हफ्तों तक चलती वैन में दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस अधीक्षक बीएन मीना ने बताया कि इस मामले में दो अपराधियों महेंद्र सोनी और ईश्वर सोनी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शिकायत के मुताबिक, महेंद्र से दोनों बहनों की जानपहचान रतनपुर के एक मेले में हुई थी। इसके बाद वह दोनों बहनों को ट्रिप पर ले गया और दोनों को सिमगा में छोड़ दिया। यहां पर ईश्वर पहले से मौजूद था।

इसके बाद महेंद्र और ईश्वर ने दोनों लड़कियों को चोरी की हुई एक वैन में अगवा कर ले गए। दोनों ने दो हफ्तों तक दोनों बहनों से रेप किया।

इस पूरी घटना के दौरान यह वैन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, राजिम, सिमगा और कसडोल घूमती रही। दोनों आरोपी ने लड़कियों को जान से मारने की धमकी देकर डराए रखा।  
विज्ञापन


अज्ञात कॉल से मिला सुराग
मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार वालों ने दोनों बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छानबीन के दौरान पुलिस को एक फोन से इस संदिग्ध कॉल के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन


इस फोन में दोनों बहनों को बिलासुपर के आसपास एक वैन में देखे जाने की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर गाड़ी का पता करके दोनों लड़कियों को छुड़वाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें