फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला: फरार चल रहे अंकित का सरेंडर, कोर्ट ने आरोपी को न्याययिक रिमांड पर भेजा

Fri, 10 Mar 2023 08:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

10 मार्च शुक्रवार को खुद से जिला न्यायालय जांजगीर में विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी के समक्ष उपस्थित होकर सरेंडर किया है। अंकित सिंह सिसोदिया को विशेष न्यायाधीश ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
फरार चल रहे अंकित का कोर्ट में सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक छात्रा ने तत्कालीन NSUIजिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के ऊपर छेड़छाड़ के मामले में अकलतरा थाना में 19 अगस्त 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 20 अगस्त से ही अंकित सिंह सिसोदिया फरार चल रहा था। 7 माह बाद आज 10 मार्च 2023 को जिला कोर्ट जांजगीर विशेष न्यायाधीश के समक्ष सरेंडर किया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 19अगस्त 2022 को नाबालिक छात्रा ने अकलतरा थाने में अपने साथ हुए छेड़छाड़ की शिकायत लेकर अकलतरा थाना पहुंची थी। पीड़िता छात्रा ने बताया था की उसके साथ 3 दिन पहले अंकित सिंह सिसोदिया ने उसे रास्ते में रोका और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। अपने साथ हुई छेड़छाड़ की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद अकलतरा थाने में अंकित के खिलाफ ममुकदमा दर्ज कराया। 

   

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार था आरोपी 
अंकित सिंह सिसोदिया अपराध दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। जिसे अकलतरा पुलिस पकड़ नही पा रही थी। 7 माह से आरोपी फरार चल रहा था जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को कही रहने की सूचना मिलती थी तब वह अपना ठिकाना बदल दिया करता था जिसके कारण वह फरार हो जाया करता था।

 

अंकित सिंह सिसोदिया ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था मगर हाईकोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज किया था। जिसके बाद आज 10 मार्च शुक्रवार को खुद से जिला न्यायालय जांजगीर में विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी के समक्ष उपस्थित होकर सरेंडर किया है। अंकित सिंह सिसोदिया को विशेष न्यायाधीश ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें