फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: धाराशिव गांव में मामूली विवाद ने ली युवक की जान, दो पक्षों के खूनी संघर्ष के बाद पुलिस तैनात

Sun, 22 Jun 2025 07:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप लिया, जिसमें अभिषेक गोस्वामी की मौत हो गई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर गांव में शांति बनाए रखने के लिए बल तैनात किया।
विज्ञापन
गांव में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के धाराशिव गांव में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। शनिवार रात दो पक्षों के बीच तलवार और धारदार हथियारों से हुए हमले में दोनों पक्षों के एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर धाराशिव गांव में शनिवार रात अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुरुआत में विवाद शांत होता दिखा, लेकिन आशुतोष गोस्वामी अपने साथियों के साथ जितेश राठौर के घर विवाद सुलझाने के लिए निकले। रास्ते में दिग्विजय राठौर और उनके साथियों जितेश, दिलीप, और दिनेश राठौर से उनकी मुलाकात हुई, जहां गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

देखते ही देखते दोनों पक्षों ने बेंत, स्टम्प, और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में दिनेश राठौर और अभिषेक गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान अभिषेक गोस्वामी की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद धाराशिव गांव के एक वार्ड में सन्नाटा पसर गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल रात से ही गांव में तैनात है। वर्तमान में गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में बलवा और हत्या के इरादे से हमला करने का अपराध दर्ज किया है। दोनों पक्षों के कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और झगड़े में इस्तेमाल हुए हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें