किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने रक्षा मंत्री को ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल अभियान पर चर्चा हुई। नेताम ने नियद नेल्लानार अभियान के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजातियों के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान और नियद नेल्लानार योजना के जरिए आदिवासी परिवारों व उनकी बसाहटों को शत-प्रतिशत संतृप्त किया जा रहा है।
केंद्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसानों, गरीबों, मजदूरों और सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी भी दी।