फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में 34 नए नालंदा परिसर, दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी पढ़ाई की रोशनी, पढ़े पूरी खबर

Sun, 10 Aug 2025 12:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

ये परिसर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी बनेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 34 नए नालंदा परिसर बना रही है। ये परिसर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी बनेंगे।
विज्ञापन


नगरीय प्रशासन विभाग ने पिछले दो वर्षों में 33 परिसरों के लिए 237.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 17 नगरीय निकायों में 18 परिसरों के लिए 125.88 करोड़ रुपये और 2024-25 में 15 परिसरों के लिए 111.70 करोड़ रुपये मंजूर हुए। रायगढ़ में सीएसआर से 42.56 करोड़ की लागत से 700 सीटर लाइब्रेरी बन रही है, जो प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर होगा।

10 शहरों में 500 सीटर और 22 शहरों में 250 सीटर लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन बनेंगे। दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर, भिलाई, जशपुर, लोरमी और गरियाबंद में 500 सीटर, जबकि धमतरी, चिरमिरी, कवर्धा, जांजगीर-नैला, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कांकेर, नारायणपुर, बलरामपुर, मुंगेली, खैरागढ़, सक्ती, पेंड्रा, सारंगढ़, सूरजपुर, बैकुंठपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कुनकुरी, बसना और अंबागढ़-चौकी में 250 सीटर लाइब्रेरी बनेंगी।
विज्ञापन


रायपुर में फिलहाल तीन बड़ी लाइब्रेरी संचालित हैं — 1000 सीटर नालंदा परिसर, 800 सीटर तक्षशिला और 500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी। यहां पढ़ाई करने वाले 400 युवा पिछले पांच वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए हैं। जल्द ही रायपुर में 1000 और 500 सीटर नई लाइब्रेरी का निर्माण शुरू होगा, जिन पर क्रमशः 22.80 करोड़ और 11.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें