फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कांग्रेस की घोषणा पत्र पर BJP ने कसा तंज, मंत्री कश्यप बोले- आधा भाजपा का कॉपी पेस्ट बाकी टोटल वेस्ट

Wed, 05 Feb 2025 08:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आधा कॉपी पेस्ट है और बाकी वेस्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में पहले से ही मौजूद कुछ वादों को कांग्रेस ने हूबहू कॉपी किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आधा कॉपी पेस्ट है और बाकी वेस्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में पहले से ही मौजूद कुछ वादों को कांग्रेस ने हूबहू कॉपी किया है जिससे उन्होंने अपनी वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण एक बार फिर जनता के सामने रख दिया। उन्होंने कहा कि वैसे भी कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार के अलावा और किसी बात का विजन नहीं है।
विज्ञापन


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण की बात हो या वाय-फाय, सीसीटीवी आदि की सम्पति कर, समेकित कर और जल उपभोक्ता शुल्क आदि की, सैनिटरी नैपकिन या अन्य, सारे वादे या तो भाजपा के घोषणा पत्र की हूबहू नकल है या फिर वे वादे हैं जो कांग्रेस ने 2019 के घोषणा पत्र में भी किये थे, जिसे सभी निकायों पर जबरन कब्जे के बाद भी नहीं कर पायी थी। मंत्री कश्यप ने कहा कि इन दोनों कॉपी पेस्ट के अलावा शेष सभी वेस्ट है, जिसका नगर के विकास से कोई लेना देना नहीं है।

मंत्री केदार कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी दस पेज का एक मौलिक विजन नहीं दे सकती, उससे हम किसी विकास आदि की क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, विकास के सारे कार्य करने की नीयत और क्षमता दोनों भाजपा के पास ही है। उन्होंने कांग्रेस का घोषणा पत्र वास्तव में ढकोसला पत्र बताया है। वह एक दिवालिया हो चुकी बैंक का पोस्ट डेटेड चेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें