फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जान ने ले ली जान': प्रेमिका को मिलने बुलाया, बाइक में बैठाकर खोजता रहा ठिकाना, सुनसान जगह मिलने पर घोंटा गला

Wed, 05 Feb 2025 07:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी प्रेमी ने पहले से साजिश रचा लिया था, जिसके बाद युवती को घुमाने के बहाने ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी प्रेमी ने पहले से साजिश रचा लिया था, जिसके बाद युवती को घुमाने के बहाने ले गया। इस दौरान लगभग 30 किलोमीटर तक आरोपी बाइक चलाते हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा। सुनसान जगह मिलते ही आरोपी प्रेमी ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को सरस्वती नगर थाना में रचना सोना नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस खोजबीन शुरू की। इसके साथ ही पुलिस ने मोबाइल की जांच की। मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस रचना के एक रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले विवेक सेंन्द्रे के साथ अफेयर का पता चला। 
 
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें अफेयर का बात स्पष्ट हो गया। उसने पुलिस को बताया कि रचना उसे लगातार मैसेज करके शादी करने का दबाव डाल रही थी। लेकिन वे उससे शादी नहीं करना चाहता था। इसके बाद उसने यह योजना बनाई। आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद अमलेश्वर ले गया। इस दौरान आरोपी प्रेमी सुनसान जगह की तलाश में खमरिया गाँव तक पहुंचा। वहां खेत के बीचों-बीच बनी एक खाली झोपड़ी में लेकर गया। 
विज्ञापन


इस दौरान लड़की फिर से शादी की बात दोहराने लगी। शादी की बात को लेकर काफी विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने रचना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शातिर आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए लड़की के चेहरे पर तेजाब छिड़क दिया। इसके बाद आरोपी प्रेमी घटना स्थल से फरार हो गया। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें