फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दर्जन भर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर माइनिंग एक्ट की कार्यवाही, अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए 10 वाहन

Mon, 20 May 2024 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़

सार

कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 10 वाहन पकड़े गए। कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

विज्ञापन


खनिज विभाग द्वारा चैनपुर, चिमटीमार क्षेत्र से रेत के आठ ट्रैक्टर रेत, एवं एक ट्रैक्टर गिट्टी और एक ट्रैक्टर मिट्टी ईंट के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट में रखा गया है। सभी वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें