फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन नहीं, तेजी से विकास हुआ है : रमन सिंह

Tue, 04 Dec 2012 05:46 PM IST
डोंगरगढ़/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ अब पलायन वाला प्रदेश नहीं है यहां तेजी से विकास हुआ है, यह कहना है मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का। लालबहादुर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ से अब पलायन नहीं होता। लोग इसे पलायन वाला प्रदेश कहते थे लेकिन अब कृषि क्षेत्र में यहां तेजी से विकास हुआ है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जिला सहाकरी केंद्रीय बैंक के 39वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में पंजाब के बाद छग ही ऐसा पहला राज्य है जहां तेजी से विकास हुआ है। पलायन रोकने के लिए राज्य में उत्पादन को पांच से दस गुना बढ़ाया गया है। यहां सात हजार करोड़ का कर्ज लेकर 34 लाख परिवारों को एक-दो रूपये किलो चावल दिया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुछ घोषणाएं भी कीं। उन्होंने लालबहादुर नगर में आने वाले शिक्षा सत्र से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शुरू किए जाने की घोषणा की। साथ ही लगभग 100 करोड़ की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें