गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर जनस्वास्थ्य को समर्पित एक बड़े आयोजन की शुरुआत की गई है। मेगा हेल्थ कैंप–2025 के रूप में आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। य
राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर जनस्वास्थ्य को समर्पित एक बड़े आयोजन की शुरुआत की गई है। मेगा हेल्थ कैंप–2025 के रूप में आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यह शिविर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजकों की मानें तो यह स्वास्थ्य शिविर अब तक का सबसे व्यापक मेडिकल कैंप होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टर भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान मरीजों को परामर्श, जांच और आवश्यकता अनुसार उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी।
मेगा हेल्थ कैंप–2025 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 18 हजार से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन 8 से 10 हजार मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इस आयोजन के प्रमुख संयोजक और पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बताया कि कैंप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मरीजों को जांच से लेकर इलाज तक हर सुविधा एक ही जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मरीजों को अलग-अलग जांचों के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन इस शिविर में पूरी प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित बनाया गया है।
महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलों को देखते हुए इस बार कैंप में दिल्ली से अत्याधुनिक मशीन और विशेषज्ञ टीम को आमंत्रित किया गया है। किसी भी संदिग्ध मामले में तत्काल जांच और जरूरी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक राजेश मूणत ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सेहत को प्राथमिकता दें और इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंप में मिलने वाली सभी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त हैं और किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।