फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में खूनी रात: अलग-अलग इलाकों में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दहशत में लोग

Thu, 18 Dec 2025 02:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

तिल्दा और खरोरा थाना क्षेत्रों में चाकू से गोदकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों ही घटनाओं के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है, जबकि हमलावर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी से सटे इलाकों में एक ही रात के भीतर दो सनसनीखेज हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तिल्दा और खरोरा थाना क्षेत्रों में चाकू से गोदकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों ही घटनाओं के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है, जबकि हमलावर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


तिल्दा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक युवक की लाश रेत के ढेर पर पड़ी देखी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में की गई है। जांच में सामने आया है कि युवक के पेट और सीने पर धारदार हथियार से कई बार वार किए गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशंका है कि हत्या चाकू से की गई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर वरिष्ठ अधिकारियों, क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दूसरी वारदात खरोरा थाना क्षेत्र में किंग ढाबा के पास हुई। यहां मोबाइल लूट की कोशिश का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है, जो पलारी के कोदवा सासा का निवासी था और सिलतरा स्थित आबकारी वेयरहाउस में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ ढाबा गया था। खाना खाने के बाद बाहर बैठे युवकों से बातचीत के दौरान बदमाशों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करते ही हमला कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


दोनों मामलों में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतकों के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक ही रात में दो हत्याओं की घटनाओं ने आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें