फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भरेगा पानी: भाटापारा में नाली सुधार का मेगा अभियान, बरसात में जलजमाव से मिलेगी राहत

Thu, 29 May 2025 08:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में 31 वार्डों में नाली सुधार कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि इससे बरसात में जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नाली और नाला सुधार कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र के सभी 31 वार्डों में नाली और नाला सुधार कार्य तेजी से चल रहा है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में शुरू यह अभियान बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में वर्षों से जाम नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य जोरों पर है। अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, 'यह कार्य न केवल मरम्मत तक सीमित है, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत जल निकासी व्यवस्था तैयार करने का प्रयास है।'

इस कार्य के दौरान कुछ क्षेत्रों में जनता को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लोग इसे सकारात्मक बदलाव मानकर सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अश्वनी शर्मा का सौम्य व्यवहार और पारदर्शी कार्यशैली उन्हें भरोसा देती है कि यह असुविधा अल्पकालिक है और इसका दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। नगर पालिका के इस प्रयास से उम्मीद है कि आगामी बरसात में भाटापारा की सड़कों पर जलजमाव की समस्या नहीं होगी और शहरवासियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें