फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: मेकाज के रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभाग को मिले पांच पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर, मरीजों को मिलेगा लाभ

Thu, 29 Aug 2024 01:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभाग को जल्द ही पांच नए पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर मिलने वाले हैं। रायपुर, बिलासपुर के बाद मेकाज में एमडी रेस्पेरेटरी मेडिसिन के ट्रेनी डॉक्टर आएंगे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभाग को जल्द ही पांच नए पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर मिलने वाले हैं। इन ट्रेनी डॉक्टरों के आने से न सिर्फ बस्तर संभाग बल्कि आसपास क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा। साथ ही रेस्पेरेटरी में काम कर रहे इंटर्न व जेआर डॉक्टरों को भी काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


नहीं जाना पड़ेगा बाहर
मेकाज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अमर दीपक टोप्पो का कहना है कि इन पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टरों के आने से विभाग में भर्ती होने वाले मरीज जिनमें खासी, टीवी, सांस लेने में तकलीफ, एलर्जी आदि मरीजों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा उन्हें बाहर रेफर करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

पढ़ाई के साथ ही साथ होगा रिसर्च
इन ट्रेनी डॉक्टरों के द्वारा इलाज के साथ ही साथ पढ़ाई भी की जाएगी, जिससे कि मरीजों के उपचार के दौरान जो भी नये लक्षण दिखाई देंगे, उस पर रिसर्च भी किया जाएगा। इससे कि अगर किसी मरीज को नई बीमारी का पता चलता है तो उसे भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


रायपुर, बिलासपुर के बाद अब बस्तर मेडिकल कालेज में दिखेंगे रेस्पेरेटरी मेडिसिन डॉक्टर
पांच सीटर के कई बार मेकाज डीन डॉक्टर नवीन दुल्हानी के साथ ही मेकाज अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू के द्वारा इन ट्रेनी डॉक्टरों की मांग किया गया था। उनके अथक प्रयास के बाद ही यह सफलता मिली है। अभी तक रायपुर, बिलासपुर के बाद मेकाज में एमडी रेस्पेरेटरी मेडिसिन के ट्रेनी डॉक्टर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें