फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रामनवमी पर 30  मार्च को रायपुर में मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद, ये रही बड़ी वजह

Mon, 27 Mar 2023 04:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर नगर निगम के सभी इलाकों में  30 मार्च को रामनवमी पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। मांस-मटन की दुकानें इस दिन बंद रहेंगी। किसी प्रकार का क्रय-बिक्रय नहीं होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर नगर निगम के सभी इलाकों में  30 मार्च को रामनवमी पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। मांस-मटन की दुकानें इस दिन बंद रहेंगी। किसी प्रकार का क्रय-बिक्रय नहीं होगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि रामनवमी पर किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाये जाने पर मांस जब्त किया जाएगा। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर विभाग ने कहा है कि नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध के आदेश का पालन करवाएंगे। इतना ही नहीं अपने-अपने सम्बंधित जोन, क्षेत्रों में इसकी निगरानी भी करेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें