चौपाटी में भीषण आग लगने से 5 से 6 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इस आगजनी में चौपाटी की आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के दौरान एक दुकान में सिलिंडर ब्लास्ट होने से उसे भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
इस घटना से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की घटना के पीछे कोई स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, शुरुआती कयासों के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी घंटों तक आग बुझाने के काम में जुटे रहे।
जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग का पता चलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी। आग चौपाटी की 5 से 6 दुकानों में तेजी से फैल गई थी। चौपाटी में अलग-अलग तरह की खाने की दुकानें मौजूद हैं, जो आग की चपेट में आईं।
विज्ञापन
आग से भारी नुकसान
आग की वजह से इन दुकानों में रखा सारा माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। इससे दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सिलिंडर ब्लास्ट के कारण एक दुकान को विशेष रूप से ज्यादा नुकसान हुआ। दमकल कर्मियों ने आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोकने का भरसक प्रयास किया।