फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: राजमिस्त्री ने कीटनाशक खाकर दी जान, बेटा बोला- पिता ने कभी परेशानी की कोई बात नहीं बताई

Tue, 03 Jun 2025 07:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में राजमिस्त्री ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने बताया कि परिवार में कोई विवाद नहीं था और पिता ने कभी परेशानी की बात नहीं बताई। परिवार में दो भाई और उनके परिवार एक साथ खुशी से रहते थे।
विज्ञापन
परिजन व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा थाना क्षेत्र के हुकरा गांव में राजमिस्त्री राम राणा (60) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम उनकी बहू ने कमरे से दुर्गंध महसूस होने पर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र कार्तिक राम ने बताया कि उनके पिता नियमित रूप से राजमिस्त्री का काम करते थे और खेती-किसानी में भी सक्रिय थे। मंगलवार को वह काम पर नहीं गए और अचानक यह कदम उठा लिया। कार्तिक के अनुसार, परिवार में कोई विवाद नहीं था और पिता ने कभी परेशानी की बात नहीं बताई। परिवार में दो भाई और उनके परिवार एक साथ खुशी से रहते थे।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि राम ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन किया। पुलिस के अनुसार, ऐसी घटनाएं अक्सर नशे या घरेलू विवाद से जुड़ी होती हैं। कोरबा में पहले भी एक मामले में मां-बेटे ने महुआ शराब पीने के बाद कीटनाशक खाया था, जिसमें मां की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें