फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश लुटेरे: रात में खुलवाई दुकान, रिवॉल्वर की नोक पर लूटे रुपये और शराब; वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Tue, 12 Mar 2024 01:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लुटेरों ने शराब की दुकान में रिवॉल्वर की नोक पर रुपये और शराब लूट ली।
 
विज्ञापन
शराब की दुकान में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकाबपोश तीन लुटेरों ने गोपालपुर स्थित शराब दुकान में धावा बोल दिया। लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये और कुछ महंगी शराब लूट ली। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह लुटेरे रिवॉल्वर की नोक पर शराब दुकान के भीतर घुसते हैं और पूरी वारदात को अंजाम देते हैं। युवकों ने बंद शराब दुकान से शराब लेने के बहाने पहले चौकीदार को झांसे में लिया, फिर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन




शराब दुकान पर तैनात अजय केंवट ने बताया कि रात में 10 बजे दुकान बंद हो गई थी। इसके बाद एक नकाबपोश युवक दुकान के पीछे की तरफ से आया और शराब मांगने लगा। उसके दरवाजा खुलवाकर बात करने की कोशिश की, तभी पीछे से दो युवक और आ गए। उन्होंने कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दिया। इसके बाद तीनों ने अंदर घुसकर रुपये और शराब उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीव फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें