फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: आंखों में मिर्च छिड़क घर में घुसने का प्रयास करने वाला अभी भी फरार, नकाब पहनकर किया था नमस्ते

Fri, 17 Mar 2023 03:55 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

आंखों में मिर्च छिड़कर घर में लूट के इरादे से घुसने का प्रयास करने वाला नकाबपोश अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश नहीं कर सकी है। यहां तक सीसीटीवी की जांच भी नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
लूट के इरादे से घर में घुसने का प्रयास करने वाला नकाबपोश फरार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासकीय शिक्षक पर मिर्ची पाउडर छिटक कर लूट की नियत से घर के अंदर जाने का प्रयास करने वाले नकाबपोश अब तक फरार हैं। तीन दिन बीतने के बाद भी बलौदा बाजार पुलिस के हाथ खाली हैं। 

विज्ञापन


बता दें, कि 14 मार्च 2023 को बलौदा बाजार नगर के वार्ड नंबर चार नगर पालिका के पीछे प्रार्थी पुनऊ दास पेशे से शासकीय शिक्षक हैं। वह परीक्षा ड्यूटी से आने के बाद अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी बीच लगभग दो से चार बजे किसी के दरवाजे की खटखटाने की आवाज आने पर वह थोड़ी देर बाद दरवाजे की तरफ निकले। 

दरवाजे पर एक आदमी मुंह को एक नकाब जैसे कपड़े से ढका हुआ खड़ा था। प्रार्थी के पास आने पर नकाबपोश आदमी द्वारा उन्हें नमस्ते बोला गया एवं अचानक से अपनी जेब से मिर्ची पाउडर निकालकर प्रार्थी पुनऊ दास के आंखों में फेंककर घर में जबरदस्ती दाखिल होने का प्रयास करने लगा। प्रार्थी के शोर मचाने पर नकाबपोश वहां से भाग निकला। प्रार्थी के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए प्रथमिक सूचना दर्ज कराया। 
विज्ञापन


लेकिन, तीन दिन बीत जाने के बाद बलौदा बाजार पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज ही जांच करने मे लगी है।  तीन दिन बीत जाने के बाद अब तक नकाबपोश का कोई सुराग नही मिला है। जब इस मामले मे बलौदा बाजार सिटी कोतवाली प्रभारी नरेश चैहान से बात की गई तो उन्होने कहा की खोज जारी है बहुत जल्द नकाबपोश को पकड लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें