फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के सुरक्षाबलों से लूटी बंदूकें

Tue, 06 Jan 2015 08:43 AM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/छत्तीसगढ़, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कांकेर में शनिवार को पूर्व विधायक मंतूराम पवार के घर संदिग्ध नक्सलियों ने धावा बोलकर उनके सुरक्षाकर्मियों से उनकी पांच बंदूकें और 400 राउंड गोलियां लूट लीं। घटना के समय मंतूराम पवार राजधानी रायपुर में थे।
विज्ञापन


कांकेर के एसपी आरएन दास ने बताया, "संदिग्ध माओवादी बंदूक़ें और गोलियां लूट कर चल गए।" उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संदिग्ध माओवादी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने मंतूराम के परिजनों और उनके घर की सुरक्षा में लगे जिला पुलिस बल के जवानों को आत्मसमर्पण के लिए कहा।
विज्ञापन


मंतूराम छत्तीसगढ़ में कुछ समय पहले हुए बस्तर की अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव में अंतिम समय पर कांग्रेस का टिकट वापस करने के कारण सुर्खियों में आए थे।

जिस समय संदिग्ध माओवादियों ने धावा बोला, उस समय घर में मंतूराम पवार की पत्नी और उनके बच्चे उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें