फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: खसरा नंबर दूसरी जगह और बोर खोद दिया नदी में, विद्युत विभाग की रेड में कई बोर नेस्तनाबूत

Sat, 05 Apr 2025 05:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के नदी के पानी का दोहन किया जा रहा है। इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी, उसकी के आधार पर विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कोड़ेवा में बड़ा वाटर स्कैम सामने आया है। यहां पर खसरा नंबर कहीं और का और नदी में बहता बोर का अवैध खनन किया गया है। आज विद्युत विभाग की टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए लगभग दर्जन भर बोर पर कार्रवाई की है। ग्रामीणों ने ही शिकायत दर्ज कराई थी। एक तरफ जहां गर्मी की शुरुआत में ही जल संकट सामने आ जाता है। वहीं, दूसरी ओर नदी के दोहन का यह मामला सामने आया है। पूरा मामला तांदुला नदी से जुड़ा हुआ है। सभी जगहों के मोटर को निकालने की कार्रवाई सहित कनेक्शन कांटा गया।

विज्ञापन


विद्युत विभाग के सहायक अभियंता चंद्रकुमार बघेल, जूनियर इंजीनियर इशांत देवांगन सहित दर्जन भर विद्युत विभाग की टीम ने यहां दबिश दी। मौके पर पाया गया कि खेतों का खसरा नंबर दर्ज कराकर मनमानी करते हुए नदी में बोर खनन कराकर अवैध रूप से विद्युत का लाभ लिया जा रहा था। मौके पर यहां किसान भी पहुंचे। किसानों का कहना है कि वाटर लेवल इतना डाउन हो गया, जिसके कारण यहां पर नदी में आनन-फानन में बोर शुरू किया गया है।

कमल पिपरिया, संजय पिपरिया, यशपाल, श्रद्धा पिपरिया, तमेश निषाद सहित कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने गलत खसरा नंबर देकर दूसरी जगह पर बोर का कर रहे हैं। सभी जगह दो हॉर्स पावर से लेकर तीन हॉर्स पावर के मोटर चलाए जा रहे हैं। विद्युत विभाग की टीम ने नदी के अवैध रूप से खोदकर मोटर डालकर पानी निकालकर खेतों में सिंचाई की जा रहा थी। वहीं, शिकायतकर्ता शंकर बघेल ने बताया कि यह गंभीर मामला है, जिस संदर्भ में कार्रवाई के लिए पत्र विद्युत विभाग को लिखा गया था और आज कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और यहां खेतों के पानी के सूखने के बाद नदी को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें