फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: किसी को बिना बताए घर से चली गई बहन, ढूंढते-ढूंढते भाई हुआ परेशान, खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Sun, 23 Feb 2025 08:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी बहन घर को किसी को बिना बताए कहीं चली गई। उसने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली।
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसईबी चौकी क्षेत्र में बहन रोजी खातून के लापता हो जाने से परेशान एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर लिया। गंभीर रुप से झुलस जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिकी उपचार देने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीएसईबी चौकी क्षेत्र के एसईसीएल कॉलोनी निवासी सद्दाम खान की बहन रोजी खातून किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई, जिससे परेशान होकर उसने खुद को आगे के हवाले कर लिया। पहले उसने आसपास और उसके सहेलियों के अलावा रिश्तेदारों के घर खोज बिन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, तब वह थक हारकर घर पहुंचा और घर में खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। 

चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया है। बताया कि उसकी बहन को तीन दिनों से ढूंढ रहा था। नहीं मिलने पर काफी परेशान हो चुका था। इसके बाद उसने घातक कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें