फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: सेंट विंसेंट पलोटी के धमाके में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल, हिरासत में दो छात्र और दो छात्रा

Sun, 23 Feb 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर अजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला रोड स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में हुए धमाके में चौथी की छात्रा गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद दोषी दो छात्र और दो छात्राओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला रोड स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में हुए धमाके में चौथी की छात्रा गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद दोषी दो छात्र और दो छात्राओं को हिरासत में लिया है। स्कूल के प्राचार्य ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में प्रमाण मिलने के बाद आठवीं कक्षा के दो छात्र और दो छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की किसी शिक्षिका को टारगेट बनाने के लिए पटना से ऑनलाइन विस्फोटक पदार्थ मंगवा कर बाथरूम में लगाया गया था। पर इसकी चपेट में चौथी कक्षा की छात्रा आ गई।  पुलिस हिरासत में लिए गए छात्र-छात्राओं को बाल न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला, कि चौथी क्लास की घायल छात्रा स्तुति मिश्रा से पहले बाथरूम में आठवीं कक्षा की छात्रा गई थी। घायल छात्रा ने रोते हुए उस छात्रा की तरफ इशारा भी किया था। स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने जब उक्त संदेही छात्रा से पूछताछ की तब उसने अपने आठवीं कक्षा की एक अन्य छात्रा और दो छात्रों के साथ मिलकर पटना से ऑनलाइन विस्फोटक मंगवा धमाका करना स्वीकार कर लिया। दोषी विद्यार्थियों के अनुसार वे केवल शरारत के तौर पर ऐसा कर रहे थे।  हालांकि सूत्रों के अनुसार स्कूल की एक शिक्षिका को टारगेट बनाने के लिए चारों विद्यार्थियों ने ऐसा किया था। घटना इतनी गंभीर थी कि इसमें किसी की जान भी जा सकती थी। परिजनों के स्कूल में हंगामे और बढ़ते दबाव के चलते स्कूल के प्राचार्य ने सिविल लाईन थाने में अज्ञात दोषियों  के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 124 ए ( ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर  किसी को आहत करना) के तहत अपराध दर्ज किया था। अपराध दर्ज होने और दोषी विद्यार्थियों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत आठवीं कक्षा की दो छात्रा और दो छात्रों को हिरासत में लिया है।

बता दें, कि शुक्रवार को सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में सुबह सवा दस बजे बाथरूम में धमाका हुआ था। स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इस दौरान चौथी कक्षा में पढ़ने वाली दस वर्षीया छात्रा स्तुति मिश्रा बाथरूम गई थी। बाथरूम में हुए विस्फोट में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल बर्न केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वही विस्फोट के दूसरे दिन कल शनिवार को अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया था। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने घटना में दोषी 6 विद्यार्थियों को स्कूल से  निष्कासित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें