फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे परिवार को खत्म कर लगा ली फांसी

Mon, 02 Sep 2013 01:47 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंडा क्षेत्र के जंजगीरी गांव में एक युवक ने हथौडा मारकर अपनी मां पत्नी और तीन बच्चों की नृशंस हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार देव नारायण देशमुख ने रविवार रात घर के एक कमरे में सो रही पत्नी पुष्पाबाई दो पुत्रियों कविता, बेनु और पुत्र देवेन्द्र की लोहे हथौडे से प्रहार कर हत्या करने के बाद बगल के कमरे में सो रही मां अमीनबाई की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन


परिवार के सभी लोगों की हत्या करने के तत्काल बाद व्यक्ति ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी के बाद सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करने के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग भेज दिया।

फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया जा सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें