फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: टावर पर चढ़कर मूक-बधिर युवक ने लगा दी छलांग, बीस घंटे तक हवा में लटका रहा शव

Tue, 08 Dec 2020 12:37 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक मूक-बधिर युवक ने बिजली के टावर से कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि टावर से छलांग लगाने के दौरान युवक हाइटेंशन लाइन में फंस गया और करंट की चपेट में आ गया। इसके चलते युवक की लाश करीब 20 घंटे तक हवा में ही लटकी रही। इस घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने हाईटेंशन लाइन से करंट बंद कराया, जिसके बाद टावर से शव को उतारा गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक कांकेर के चावड़ गांव का रहने वाला था और युवक का नाम देवनांग उइके था। देवानंद अपने परिवार के लोगों के साथ नैमेड़ आया था। रविवार को वह घर से टहलने की बात कहकर निकला था। इसके कुछ समय बाद वह गांव के पास में ही लगे 132 केवी के टावर पर चिपका हुआ मिला। देवानंद वहां कैसे पहुंचा और हादसे का कैसे शिकार हुआ, इस बात की जांच पुलिस कर रही है।

मुश्किल से उतारी गई युवक की लाश

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तमाम जद्दोजहद के बाद सोमवार को पुलिस ने युवक की लाश को उतारा गया। पुलिस ने बताया कि लाश उतारने के लिए उन्हें 132 केवीए की लाइन को बंद करवाना पड़ा, जो तुरंत बंद करना संभव नहीं था। लाश को टावर से उतारने के लिए अफसरों को लाइन बंद करने में 20 घंटे का समय लग गया।

मानसिक रूप से बीमार था युवक

शव को उतारने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। शव की पहचान मिलने के बाद पुलिस ने युवक के परिवार को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिवार का कहना था देवानंद मानसिक रुप से बीमार था। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें