फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS डांगी केस में बड़ा ट्विस्ट: शिकायतकर्ता महिला की परिजनों ने खोली पोल!, बोले- 'पुरानी आदत है झूठ बोलने की'

Sat, 25 Oct 2025 03:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बहन ने कहा कि उनकी छोटी बहन का व्यवहार बचपन से ही असामान्य रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पहले अपने पिता और बहनोई को भी झूठे मामलों में फंसा चुकी है।
विज्ञापन
आईपीएस रतनलाल डांगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों में अब नया मोड़ आ गया है। जिस योग शिक्षिका ने डांगी पर सात साल तक शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, अब उसी महिला के परिजनों ने मीडिया के सामने आकर उसके खिलाफ बयान दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बहन ने कहा कि उनकी छोटी बहन का व्यवहार बचपन से ही असामान्य रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पहले अपने पिता और बहनोई को भी झूठे मामलों में फंसा चुकी है। बहन ने बताया कि नाबालिग होने के दौरान भी वह कई बार घर छोड़कर अलग-अलग लड़कों के साथ भाग चुकी थी।

महिला के जीजा ने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता पहले भी धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में शामिल रह चुकी है। उन्होंने कहा कि  वह झूठे आरोप लगाकर पैसों की मांग करती थी। अब उसने एक ईमानदार पुलिस अधिकारी को फंसाने की कोशिश की है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि उनके पास महिला के पुराने मामलों से जुड़े दस्तावेज और बयान मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसी के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला के आरोप- सात साल से उत्पीड़न का दावा
15 अक्टूबर को महिला ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा कि वर्ष 2017 में कोरबा में उसकी डांगी से मुलाकात हुई थी, जब वे वहां एसपी थे। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। महिला का आरोप है कि दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और सरगुजा में पदस्थ रहते हुए डांगी ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया। बिलासपुर में आईजी रहते हुए वे उसे अपने बंगले बुलाते थे और न आने पर ट्रांसफर की धमकी देते थे। उसने यह भी कहा कि उसके पास कई डिजिटल सबूत हैं।

IPS डांगी बोले- यह मुझे बदनाम करने की साजिश
आईपीएस रतनलाल डांगी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि महिला उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रही है। उसने मुझे जहर खाने की धमकी दी थी और वीडियो कॉल पर नजर रखने जैसी अजीब शर्तें रखी थीं। जब मैंने इनकार किया, तो उसने झूठी शिकायत कर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस पूरी स्थिति की जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें