छत्तीसगढ़ के सरगुजा में जहां सोते वक्त पति-पत्नी दोनों को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार देने की खबर में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता की बताई जा रही थी। जहां दो युवकों ने बकरी चोरी करने के लिए इस खौफनाक कदम को अंजाम दिए थे। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले में बकरी चोरी करने आए चोरों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। ग्राम कुम्हरता के रहने वाले किसान रीमा राम किसान ने बकरी पाली थी। बीते 22 अक्टूबर की रात दंपती घर पर जमीन पर सोए हुए थे। उसी रात दो युवक उनके घर आए और रात रुकने के लिए आसरा मांगा।
दंपती ने युवकों को अपने घर रुकने की अनुमति दी। दोनों युवक वहीं सो गए। रात में दोनों युवकों ने पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चोर घर से 7 बकरियां ले गए। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह दोनों की लाश खून से लथपथ कमरे में मिली। यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा है। इनमें एक आरोपी एक बैगा के साथ पहले भी इन दंपती के घर आ चुका था। इसलिए उसे ये बात पता थी कि दंपती ने बकरियां पाल कर रखी है।
घर से 7 बकरे गायब, आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा और पत्नी उर्मिला के सिर पर भारी चीज से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) एसडीओपी तूल सिंह समेत पुलिस टीम मामले में लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा व उनकी पत्नी बकरा-बकरी पालते थे। घर से 7 बकरे गायब मिले। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपी करीमन मझवार 42 वर्ष व जय श्याम मझवार 28 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।