फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: रामानुजगंज नगर में चोरी की बड़ी वारदात, वार्ड क्रमांक तीन में लाखों का सामान पार

Sat, 29 Nov 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 3 में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जेल के पीछे बसे इस वार्ड में अज्ञात चोरों ने करीब देढ लाख से अधिक सोना–चांदी के जेवरात और ₹12,000 नकद पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
लाखों की चोरी के बाद सदमें में पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 3 में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जेल के पीछे बसे इस वार्ड में अज्ञात चोरों ने करीब देढ लाख से अधिक सोना–चांदी के जेवरात और ₹12,000 नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, चुटुर कुशवाहा (60 वर्ष) अपने घर के एक हिस्से वार्ड क्रमांक 5 में रहते हैं वहीं उनका बेटा बहू वार्ड क्रमांक 3 में रहते हैं बीती रात बहू सोनी देवी अपने पाँच साल के बच्चे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थीं। लगभग दो बजे रात के समय कुछ आवाज सुनाई देने पर सोनी देवी की नींद खुली। उन्होंने बाहर आकर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर अलमारी की जाँच की तो सोना–चाँदी के सभी जेवरात गायब मिले। यह देखकर वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े चले आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुँचा, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। वारदात के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसी रात शमीम मिस्त्री के घर का ताला भी तोड़ा गया, लेकिन वहां चोरी नहीं हो सकी। इसके अलावा आस-पड़ोस के सात–आठ घरों के बाहर से दरवाजे बंद पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। यह तरीका उनकी शातिर प्रवृत्ति को दर्शाता है।

नगर में पिछले कुछ महीनों से लगातार चोरी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी बड़े गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है। इससे चोरों के हौसले और भी बुलंद होते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से तत्परता से कार्रवाई कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है, जिससे क्षेत्र में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें