फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक, प्लेटफॉर्म पार कर ट्रैक तक पहुंच गई एसयूवी

Wed, 01 Jul 2026 03:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर एक एसयूवी कार स्टेशन परिसर में प्रवेश करने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-1 को पार करते हुए सीधे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर एक एसयूवी कार स्टेशन परिसर में प्रवेश करने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-1 को पार करते हुए सीधे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब एक बजे की है। कार पार्सल कार्यालय की ओर से स्टेशन परिसर में दाखिल हुई और प्लेटफॉर्म पार करते हुए पटरी तक पहुंच गई। ट्रैक पर उतरने के दौरान वाहन दो बार बीच में फंस गया। राहत की बात यह रही कि उस समय किसी ट्रेन का आवागमन नहीं था, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया।

घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस इलाके में आरपीएफ और जीआरपी की नियमित निगरानी होने का दावा किया जाता है, वहां वाहन बिना किसी रोक-टोक के प्लेटफॉर्म और ट्रैक तक कैसे पहुंच गया, इसकी जांच की जा रही है। स्टेशन के प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा अवरोधक और निगरानी व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्सल कार्यालय और रैंप क्षेत्र के पास वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं थी। यही वजह रही कि चालक वाहन लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंच गया। रेलवे प्रशासन अब इस चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच करेगा।

वायरल वीडियो के आधार पर आरपीएफ ने वाहन चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147, 154 और 159 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे परिसर की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें