फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: टीकरापारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 06:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई के तहत एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टीकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई के तहत एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टीकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने टीकरापारा क्षेत्र के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान से तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली मैग्जीन बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने हथियार नागपुर से लाने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध पिस्टल और कारतूस मिले। वैध दस्तावेज़ की मांग करने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना टीकरापारा लाया गया और उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तौकीर अहमद पहले भी हत्या और नारकोटिक एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक कनेक्शन और हथियार के स्रोत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें