फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा से राजस्थान जा रहा था 13 लाख का गांजा: कबीरधाम पुलिस ने की जब्त, ट्रक के गुप्त चेंबर से मिली भारी खेप

Thu, 23 Oct 2025 05:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 13 लाख रुपए कीमत का 53 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में नशे के कारोबार पर लगातार नकेल कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 13 लाख रुपए कीमत का 53 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को थाना चिल्फी पुलिस को सूचना मिली कि एक टाटा ट्रक (क्रमांक RJ-40 GA-0689) में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहन को रोका और तलाशी ली। इस दौरान ट्रक के अंदर एक विशेष रूप से तैयार गुप्त चेंबर मिला, जिसमें 51 पैकेट गांजा छिपाकर रखा गया था।

बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 53.012 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 13 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से आरोपी सोहेल खान पिता शौकत खान (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम हरनावदा, तहसील पिड़ावा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर राजस्थान जा रहा था। ट्रक की कीमत करीब 15 लाख रुपए और मोबाइल फोन लगभग 10 हजार रुपए सहित कुल 28 लाख 10 हजार रुपए की जब्ती की गई है। थाना चिल्फी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी)(2)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। किसी को भी मादक पदार्थों की तस्करी करने या उसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें