फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों को हथियार पहुंचाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2020 05:30 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। यहां नक्सलियों को हथियार, कारतूस और विस्फोट मुहैया कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर इस पूरे ऑपरेशन को अनजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


नक्सलियों को हथियार पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने,

  • धमतरी जिला के रहने वाले मनोज शर्मा 
  • बालोद जिला के रहने वाले हरिशंकर गेडाम 
  • कांकेर जिले के दुर्गकोंदल निवासी गणेश कुंजाम 
  • कांकेर जिले के रहने वाले आत्माराम नरेटी को गिरफ्तार किया।

दरअसल पुलिस को चार जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों के लिए हथियार और दूसरी सामग्रियों को पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मनोज शर्मा और हरिशंकर गेडाम को सुकमा के मलकानगिरी चौक से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से .303 राइफलें और कारतूस बरामद किए गए।

वहीं, पुलिस की पूछताछ में शर्मा और गेडाम ने बताया कि कुंजाम और नरेटी ने उन्हें यह काम करने के लिए कहा था। पूछताछ में आगे पता चला कि कुंजाम और नरेटी का सम्पर्क कांकेर के बड़े नक्सली नेता दर्शन पेद्दा से है। बता दें कि दर्शन प्रतापपुर एरिया कमेटी का सचिव है।

विज्ञापन


जानकारी के बाद शनिवार को सुकमा जिले की पुलिस और कांकेर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कुंजाम और नरेटी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस को उनके पास से इंसास राइफल और कारतूस मिले। इसके साथ ही शर्मा और गेडाम के कब्जे से पुलिस ने धमतरी में रखा कारतूस भी बरामद किया।

पुलिस को उनके पास से .303 राइफलें, एके 47, एसएलआर और इंसास राइफल की 695 गोलियां बरामद हुईं। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की जांच रही है। ऐसे में आने वाले समय में पुलिस के हाथ और भी बड़ी कामयाबी लग सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें