फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: नक्सलियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, 40 किलो का आईईडी जवानों ने किया निष्क्रिय, देखें शक्तिशाली विस्फोट

Tue, 28 Oct 2025 03:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा के फूलबगड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम किया है। फूलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग किनारे करीब 40 किलो वजनी आईईडी  बम बरामद किया गया, जिसे माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नीयत से प्लांट किया था।
विज्ञापन
40 किलो का आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा के फूलबगड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम किया है। फूलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग किनारे करीब 40 किलो वजनी आईईडी  बम बरामद किया गया, जिसे माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नीयत से प्लांट किया था। गश्त पर निकले जिला पुलिस बल और 159वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने समय रहते इस विस्फोटक का पता लगाया और बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित तरीके से डिस्पोजल कर दिया।

विज्ञापन


सौभाग्य से किसी भी जवान या आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि इलाके में माओवादियों की किसी और हरकत का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया है कि घटना के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है, और प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह आईईडी सुरक्षाबलों की नियमित आवाजाही को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें