फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 नगर पालिकाओं के CMO बदले

Sun, 14 Jun 2026 01:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश की 15 नगर पालिकाओं में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) का तबादला किया गया है। इसके साथ ही निलंबित अधिकारियों की बहाली और नई पदस्थापनाओं से जुड़ा आदेश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश की 15 नगर पालिकाओं में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) का तबादला किया गया है। इसके साथ ही निलंबित अधिकारियों की बहाली और नई पदस्थापनाओं से जुड़ा आदेश भी जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक यह कदम नगरीय निकायों में प्रशासनिक कार्यों को गति देने, विकास योजनाओं के बेहतर संचालन और व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन


निलंबन से बहाल हुए अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी
ताजा आदेश में निलंबित चल रहे CMO किरण पटेल को बहाल कर नई पदस्थापना दी गई है। उन्हें जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत बम्हनीडीह में अस्थायी रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच यथावत जारी रहेगी। जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद निलंबन अवधि से संबंधित अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विभागीय जांच पर रहेगी नजर
विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ जारी जांच प्रक्रिया को प्रभावित किए बिना प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार पदस्थापना की गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने एक सहायक राजस्व अधिकारी को भी निलंबन से बहाल करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की सेवाओं का उपयोग कर स्थानीय निकायों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारु बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें