फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नन्हे बल्लेबाज का बड़ा धमाका: साढ़े 13 साल के आरव राज ने पार किया 10 हजार रन का आंकड़ा, रचा इतिहास

Sun, 14 Jun 2026 12:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बाल खिलाड़ी ने इंटर स्टेट क्लब प्रतियोगिता में कमाल किया है। महज साढ़े 13 वर्ष की उम्र में आरव राज ने 10 हजार से अधिक रन बनाकर एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
13 साल के आरव राज ने पार किया 10 हजार रन का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बाल खिलाड़ी ने इंटर स्टेट क्लब प्रतियोगिता में कमाल किया है। महज साढ़े 13 वर्ष की उम्र में आरव राज ने 10 हजार से अधिक रन बनाकर एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ वे छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


राइट हैंड बल्लेबाज आरव राज का क्रिकेट सफर बेहद कम उम्र में शुरू हुआ था। उन्होंने 24 दिसंबर 2017 को केवल पांच वर्ष की आयु में अपना पहला लेदर बॉल क्रिकेट मैच खेला था। इसके बाद से उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर अपनी बल्लेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

लगातार साढ़े आठ वर्षों की क्रिकेट यात्रा में आरव ने 352 पारियों में कुल 10,143 रन बनाए हैं। उनके शानदार रिकॉर्ड में 24 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। यह आंकड़े न केवल उनकी बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाते हैं, बल्कि खेल के प्रति उनकी गंभीरता और निरंतर प्रदर्शन की भी गवाही देते हैं।
विज्ञापन


बच्चों के लिए प्रेरणा बने आरव
आज के दौर में जहां अधिकांश बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में व्यस्त रहते हैं, वहीं आरव ने अपना अधिकांश समय क्रिकेट के मैदान पर बिताया। नियमित अभ्यास, फिटनेस पर फोकस और खुद को लगातार बेहतर बनाने की सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस सफलता से परिवार, कोच और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। साथ ही यह उपलब्धि उन बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें