फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑपरेशन निश्चय' के तहत बड़ी कार्रवाई: तिल्दा पुलिस ने 8.5 किलो गांजा के साथ आरोपी पकड़ा

Thu, 09 Apr 2026 12:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति सूटकेस और बैग में गांजा लेकर खरोरा की ओर से तिल्दा होते हुए सांकरा जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जोता रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की गई। जैसे ही संदिग्ध बाइक पहुंची, पुलिस को देखकर पीछे बैठा युवक कूदकर भाग गया, जबकि चालक को मौके पर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद सूटकेस और बैग से 8 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4.25 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही मौके से बाइक भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत लगभग 4.75 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सांकरा निवासी 22 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी है और इस तरह के मामलों में आगे भी सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें