फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग की टीम ने 12 हाईवा किया जब्त

Fri, 17 Jan 2025 12:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने इस कार्रवाई के दौरान 12 हाईवा जब्त किया है। जब्त हाईवा वाहनों को संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने इस कार्रवाई के दौरान 12 हाईवा जब्त किया है। जब्त हाईवा वाहनों को संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसी कार्रवाई निरंतर की जाए, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन


रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और उप संचालक खनिज के निर्देशानुसार बीती रात अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाकर 12 हाईवा रेत को जब्त किया गया। 

यह कार्रवाई रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई, जिसमें उपरवारा, नयापारा, अभनपुर और खरोरा शामिल हैं। जब्त हाईवा वाहनों को संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया है। खनिज विभाग की टीम ने रायपुर के विभिन्न मार्गों पर चल रहे जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें