फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Walk For Health: डॉक्टर्स डे पर लोगों ने किया 5 किमी पैदल मार्च; आईएमए ने कहा- 45 मिनट टहलना सेहत के लिए अच्छा

Sat, 01 Jul 2023 05:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद

सार

इंडियन मेडिकल कांउसिल महासमुंद के जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रति दिन 45 मिनट टहलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर महासमुंंद में लोगों ने निकाला पैदल मार्च। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में डॉक्टर्स डे पर आईएमए की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। वॉक फॉर हेल्थ (Walk For Health) की थीम पर निकाले गए पांच किमी के इस पैदल मार्च में जिले के डॉक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि और आम लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आईएमए की ओर से बताया गया कि, 45 मिनट तक रोज टहलना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। पैदल मार्च अंबेडकर चौक से शुरु होकर नगर के नेहरु चौक, बरोण्डा चौक होते हुवे संजय कानन पहुंचा और फिर उसी रास्ते से लौटकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुआ। 

विज्ञापन


इंडियन मेडिकल कांउसिल महासमुंद के जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रति दिन 45 मिनट टहलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। रोजाना पैदल चलने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों में काफी फायदा मिलता है। इसलिए आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर लोगों को निरोग रखने और जागरुकता लाने के उद्देश्य से ये पैदल मार्च किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें